एपल की सप्लायर कंपनी की मालिक और चीन की सबसे अमीर महिला की संपत्ति 66% घटी
ट्रेड वॉर की वजह से चीन की सबसे अमीर महिला झू क्विनफे (48) की संपत्ति इस साल 66% घट गई। वे लेन्स टेक्नोलॉजी की मालिक हैं। मार्च में उनकी नेटवर्थ 10 अरब डॉलर थी, जो अब घटकर 3.4 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, चीन के अमीरों में इस साल सबसे ज्यादा नुकसान क्विनफे को हुआ। उनकी कंपनी का शेयर जनवरी से अब तक 62% लुढ़क चुका है। लेन्स टेक्नोलॉजी टेक कंपनी एपल और कार निर्माता कंपनी टेस्ला को ग्लास स्क्रीन सप्लाई करती है।
23 साल की उम्र में अपनी कंपनी बनाई
1970 में चीन के जिआंगजिआंग में झू का जन्म हुआ। 1986 में घड़ी के लेंस बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने के लिए उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई छोड़ दी। वहां काम करते हुए झू को खुद की कंपनी शुरू करने का आईडिया आया।
1993 तक 2500 डॉलर की बचत कर झू ने फैमिली वॉच लेंस वर्कशॉप नाम से अपनी कंपनी शुरू कर दी। साल 2001 में उन्होंने मोबाइल फोन की स्क्रीन बनाना शुरू किया। दो साल बाद लेन्स टेक्नोलॉजी कंपनी बना दी। झू क्विनफे को फोर्ब्स ने इस साल दुनिया की उन महिलाओं की कैटेगरी में टॉप पर रखा, जो अपने दम पर अमीर बनी हैं।
चीन के अमीरों की संपत्ति में 86 अरब डॉलर की कमी
दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल चीन के अमीरों की संपत्ति इस साल ट्रेड वॉर की वजह से 86 अरब डॉलर घट गई। इनमें अलीबाबा के सीईओ और चेयरमैन जैक मा भी शामिल हैं।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि ट्रेड वॉर की वजह से चीन की कंपनियों के शेयरों को बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
कैपिटल फ्यूचर के एनालिस्ट यीसोन जुंग ने कहा कि बढ़े हुए टैरिफ की वजह से कंपनियों के प्रॉफिट पर असर पड़ेगा। चीन में अमेरिकी उत्पादों का बायकॉट भी हो सकता है। इससे चीन की सप्लायर कंपनियों को नुकसान होगा।

Comments
Post a Comment